Tuesday, November 27, 2007

डॉ. हरिवंश राय बच्चन के जन्मदिन पर











आज हुए सौ बरस,
आज के दिन पाई जीवन हाला,
जितनी अधिक पुरानी होती
उतना करती मतवाला।
सदा छलक़ते जाम रहेंगे
नाम रहेगा बच्चन का,
सदा रहेंगे पीने वाले
सदा रहेगी मधुशाला।
— अशोक चक्रधर

Thursday, November 01, 2007

8वें विश्व हिन्दी सम्मेलन की सम्पूर्ण जानकारी – ‘सम्मेलन समाचार समग्र’


प्यारे मित्रो,
इस वर्ष तेरह से पन्द्रह जुलाई न्यूयार्क में आठवां विश्व हिन्दी सम्मेलन सम्पन्न हुआ। सम्मेलन की पूरी झांकी इस 'सम्मेलन समाचार समग्र' में है। नीचे दिए गए लिंक पर अपलोडिड पी.डी.एफ. फ़ाइल से सम्मेलन के बारे में लगभग सारी जानकारियां हासिल कीजिए। लिंक को क्लिक करें तथा 'सेव टार्गेट ऐज़' या 'सेव लिंक ऐज़' करके तो फाइल को डाउनलोड भी कर सकते हैं।
लवस्कार
अशोक चक्रधर