Monday, September 03, 2007

कारे कान्हा प्यारे क्यूं?

नैन हुए जलधारे क्यूं
कोई किसी को मारे क्यूं?








तुम इतने बेचारे क्यूं?
उनके वारे न्यारे क्यूं?

हम तो ऐसे कभी न थे
बदल गए हम सारे क्यूं?

पत्ती से पूछे चिड़िया
पेड़ की खातिर आरे क्यूं?

जिनके रहते हिम्मत थी,
वे ही हिम्मत हारे क्यूं?

दिल ही जिनके बहरे हैं
दिल से उन्हें पुकारें क्यूं?

उनके लिए महल कोठी
तुझको ईंट और गारे क्यूं?

गंगा शीश झुकाय नहीं
सागर चरण पखारे क्यूं?


सहने की भी सीमा है
मिलते नहीं सहारे क्यूं?

आंखों के मीठे सपने
बहकर हो गए खारे क्यूं?

रात में बादल धुंध धुआं
दिन में दिखते तारे क्यूं?

सन्नाटों से गूंज रहे
गांव गली गलियारे क्यूं?

गोरी से दरपन पूछे
कारे कान्हा प्यारे क्यूं?

22 comments:

संजय बेंगाणी said...

बहुत ही स-रस रचना.

कच्चा चिट्ठा said...

जिंदगी की कड़वी सच्चाइयों के साथ कन्हैया की बांसुरी की मीठी तान सुनाई दी। मज़ा आ गया सर!

Chaahak said...

तुम हो इतने प्यारे क्यूं?

Arun Arora said...

श्वेत धवल गंगा थी बहती
उसमे गंदे नाले क्यू..?
यू तो संसद बडी साफ़ है
यहा बदबू वाले सारे क्यू..?
खुशबू फ़ूलो की सुंघवा कर
बाट रहे अंगारे क्यू..?
लुच्चो टुच्चो से भरे हुये है
सत्ता के गलियीरे क्यू..?

Shiv said...

सर,
आप की कविताओं के लिए इस कमेंट वाले बॉक्स की जरूरत शायद नहीं है.

Ashish Maharishi said...

guru dev..thoda humein bhi likhanaa sika dijiye//

नीरज दीवान said...

आंखों के मीठे सपने
बहकर हो गए खारे क्यूं?

वाह वाह.. सुबहान कान्हा.. वाह

सुनीता शानू said...

चाचू मुझे तो आपकी रचना के साथ साथ अरुण भैया की रचना भी बहुत अच्छी लगी...मज़ा आ गया पढ़कर...

सुनीता(शानू)

परमजीत सिहँ बाली said...

बहुत बढिया...आज की सच्चाई के साथ कृष्ण जी की याद,बंसी की मी्ठी तान बहुत अच्छी लगी।

कच्चा चिट्ठा said...

cool

विकास परिहार said...

गुरुवर थोड़ा हमारे चिट्ठे पर आकर हमारी रचनाओं पर दयादृष्टि डालें।
और यदि संभव हो तो थोड़ा मार्ग-दर्शन दें।

Devi Nangrani said...

व्रंदावन का क्रष्ण कनैया
सब की आँखों का तारा.
देवी

बसंत आर्य said...

आप हमें बतलायें आपके
दीवाने हैं सारे क्यूँ

बसंत आर्य said...

आप हमें बतलायें आपके
दीवाने हैं सारे क्यूँ

पारुल "पुखराज" said...

ashok ji aaj pehli baar aapka blog dekha hai,aur kahney me hichkichaungi nahi ki bahut pehley aap unaao aaye they aur hum saari saheliyon ko aape crush ho gaya thaa,

राजीव तनेजा said...

गुरुदेव नमस्कार....

वैसे आपको कई बार टीवी पर सुना है...
लेकिन पहली बार आपके ब्लॉग पे पहुँच कर लग रहा है कि जैस कोई मोर्चा फतह कर लिया हो...

टीवी पर देखना और बात है और यूँ सीधे-सीधे आपको पढना और बात है ...

अभी भी पूर्ण उर्जा से आप डटे हुए हैँ मैदान में...इसके लिए बधाई..

Anonymous said...

全程代理各航国际机票国内机票特价国际机票留学生机票、团购优惠!网址:http://www.guojijipiao.bj.cn

Anonymous said...

runescape money runescape gold as runescape money buy runescape money runescape gold runescape gold runescape money buy runescape money runescape money runescape gold wow power leveling wow powerleveling Warcraft Power Leveling Warcraft PowerLeveling buy runescape gold buy runescape money runescape itemsrunescape accounts runescape gp dofus kamas buy dofus kamas Guild Wars Gold buy Guild Wars Gold lotro gold buy lotro gold lotro gold buy lotro gold lotro gold buy lotro gold runescape money

Anonymous said...

wow gold
wow gold
wow gold
wow gold
wow power leveling
wow power leveling
wow power leveling
wow power leveling
World of Warcraft Gold
wow gold
wow power leveling
wow gold
wow gold
wow gold
wow power leveling
wow power leveling
Rolex Replica
rolex
Rolex Replica
rolex
Rolex
租房
租房
北京租房
北京租房
changyongkuivip

अमित माथुर said...

humne bahut padhi rachna,
ye sab aap padhwa raye kyun?
vishv manch par dhoom maachate
kavi yahan bechaare kyun?
kanha bansi nahin baje ab
aap yunhi bajwa raye kyun?
humne dekhi nahin hai duniya
aap hume dikhwa raye kyun?
sapno ke ab 'mall' hain bante
mahal aap banwa raye kyun?
-Amit Mathur

अमित माथुर said...

बहिर्लोक से अंतर्लोक में
गूँज उठे जयकारे क्यूँ?
पढ़ी जो रचना हमने आपकी
पढ़कर यूँ बौरारे क्यूँ?
धन्य भाग मानुष देह पाई
आन लगे अब किनारे क्यूँ?
आपकी रचना पढ़कर सोचे
गुरुवर न स्वीकार क्यूँ?

blog marketing said...

北京国际机票预定中心,为您提出供,国内机票国际机票留学生机票特价机票特价国际机票电子机票、欢迎垂询!

北京飞龙搬家公司,是北京搬家行业中值得信赖的北京搬家公司,工作细心、服务周到,欢迎有搬家的朋友们致是垂询!

北京天正搬家公司,是北京搬家行业中值得信赖的北京搬家公司,工作细心、服务周到,欢迎有搬家的朋友!

北京佳佳乐月嫂服务中心,为您提供月嫂育儿嫂育婴师服务,本中心月嫂育儿嫂育婴师均经过严格培训,执证上岗!

北京婚纱摄影工作室,个性的婚纱礼服设计,一流的婚纱礼服设计人才,国际流行风格婚纱礼服的设计理念以及个性婚纱摄影的强力整合;力争成为中国最大的婚纱礼服定做机构!

北京圣诞树专卖中心,厂家销售。可来样加工各种大型超高圣诞树、松针圣诞树大型圣诞树,欢迎前来圣诞树厂家咨询订购!